Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधज्वेलरी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना बवाल: नशे में बेटी पर...

ज्वेलरी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना बवाल: नशे में बेटी पर हाथ उठाया तो टीचर पत्नी भड़की, ASI पति को पीटा और चाकू मारा, चेहरे-गले पर गंभीर चोटें…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका प्रियंका प्रकाश ने अपने एएसआई पति प्रशांत कुमार प्रकाश की जमकर पिटाई कर दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात एएसआई प्रशांत प्रकाश शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी व बेटी के साथ झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने बेटी पर भी हाथ उठाया, जिसके बाद पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने पति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सिर, गले, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटों के चलते प्रशांत का इलाज जारी है।

दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
इस मामले में दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं।

  • पति का कहना है कि उसने पत्नी को गोल्ड ज्वेलरी लाने से मना किया, जिसके बाद उसने सोते वक्त मारपीट की।

वहीं पत्नी का दावा है कि एएसआई पति रोज शराब पीकर विवाद और मारपीट करता है, जिससे परेशान होकर उसे आत्मरक्षा में यह कदम उठाना पड़ा।

पहले भी लग चुके शराबखोरी के आरोप
मृत पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर पुलिस विभाग में आए प्रशांत प्रकाश पर पहले भी शराबखोरी के आरोप लगे हैं। सरगुजा आईजी ऑफिस से इसी वजह के चलते उन्हें बलरामपुर भेजा गया था।

घरेलू कलह से उपजा यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts