Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेमुख्य सचिव की कुर्सी संभाली और शुरू हो गई तबादलों की बारिश...

मुख्य सचिव की कुर्सी संभाली और शुरू हो गई तबादलों की बारिश – छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक भूचाल! एक साथ 14 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू की बदली भूमिकाएं, देखें आदेश कॉपी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक तंत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील ने राज्य के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही सरकार ने 14 IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव करते हुए तबादला सूची जारी कर दी।

जारी आदेश के अनुसार—

ACS रेणु पिल्ले को व्यापमं एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

ACS सुब्रत साहू को महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी नियुक्त किया गया है तथा अध्यक्ष, राजस्व मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।

डॉ. रोहित यादव को सचिव, जनसंपर्क ऊर्जा, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग बनाया गया है तथा उन्हें बिजली कंपनी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

जितेंद्र यादव, जो अब तक CEO जिला पंचायत रायगढ़ थे, को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

रवि मित्तल , आयुक्त जनसंपर्क, को संचालक विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

वित्त सचिव मुकेश बंसल को भी विमानन सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

अंकित आनंद को सचिव आवास एवं पर्यावरण बनाते हुए अध्यक्ष पर्यावरण मंडल का अतिरिक्त दायित्व दिया गया।

भुवनेश यादव को सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी बनाया गया है, साथ ही 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

कुलदीप शर्मा, रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, को प्रबंध संचालक, राज्य वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

फरिहा आलम को संचालक खाद्य तथा संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

लोकेश कुमार, उपसचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, को श्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।

अभिजीत पठारे  को रायगढ़ जिला पंचायत का नया CEO नियुक्त किया गया।

नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करते ही हुई यह तेज़ प्रशासनिक सर्जरी आने वाले दिनों में शासन की कार्यशैली में नए परिवर्तन और गति का संकेत दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts