Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेस्कूली छात्र से गुटखा मंगवाना पड़ा महंगा.. डीईओ ने किया सस्पेंड... छात्र...

स्कूली छात्र से गुटखा मंगवाना पड़ा महंगा.. डीईओ ने किया सस्पेंड… छात्र का गुटखा खरीदे वीडियो हुआ था वायरल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी विकासखंड के कटहा मिडिल स्कूल में पदस्थ भृत्य संतोष कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। भृत्य द्वारा स्कूल के बच्चों से बाहर ठेले से गुटखा खरीदने भेजा जाता था। स्थानीय सोशल मीडिया में इस आशय का वीडियो वायरल हुआ था। कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई। डीईओ के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। जांच रिपोर्ट में घटना सत्य पाई गई।

कलेक्टर ने टीएल की बैठक में आज इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके चलते चपरासी को डीईओ द्वारा निलंबित कर दिया गया है। चपरासी श्री यादव का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न प्रावधानों के विपरीत है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी जिला बिलासपुर में नियत किया जाता है एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

जानिए क्या है पूरा मामला 

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के कटहा गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आया था। जहां पर एक शिक्षक ने एक स्कूली छात्र को गुटखा खरीदने को भेजा गया था। वहीं किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर दिया गया था। जो शिक्षा प्रणाली की गंभीर समस्याओं को उजागर करता है। जहां एक ओर सरकार शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने और स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं सरकारी प्रयासों पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी विकासखंड के कटहा मिडिल स्कूल में पदस्थ भृत्य संतोष कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। भृत्य द्वारा स्कूल के बच्चों से बाहर ठेले से गुटखा खरीदने भेजा जाता था। स्थानीय सोशल मीडिया में इस आशय का वीडियो वायरल हुआ था। कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई। डीईओ के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। जांच रिपोर्ट में घटना सत्य पाई गई। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में आज इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके चलते चपरासी को डीईओ द्वारा निलंबित कर दिया गया है। चपरासी श्री यादव का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न प्रावधानों के विपरीत है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी जिला बिलासपुर में नियत किया जाता है एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। जानिए क्या है पूरा मामला  बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के कटहा गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आया था। जहां पर एक शिक्षक ने एक स्कूली छात्र को गुटखा खरीदने को भेजा गया था। वहीं किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर दिया गया था। जो शिक्षा प्रणाली की गंभीर समस्याओं को उजागर करता है। जहां एक ओर सरकार शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने और स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं सरकारी प्रयासों पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।