Saturday, March 28, 2026
HomeअपराधBalrampur Chhattisgarh : ACB की बड़ी कार्रवाई: सीमांकन के बदले 15 हजार...

Balrampur Chhattisgarh : ACB की बड़ी कार्रवाई: सीमांकन के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार…

Balrampur Chhattisgarh : ACB की बड़ी कार्रवाई: सीमांकन के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार...

Balrampur Chhattisgarh : बलरामपुर, छत्तीसगढ़। भ्रष्टाचार पर लगाम कसते हुए आज ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। शंकरगढ़ क्षेत्र में पदस्थ पटवारी महेंद्र कुजूर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में की गई, जहां आरोपी पटवारी को ACB की टीम ने घूस लेते पकड़ा। (Balrampur Chhattisgarh)

यह भी पढ़ें :- Ration Scam : शासकीय राशन घोटाला : 232 क्विंटल चावल, 14 क्विंटल शक्कर और 1300 लीटर केरोसिन हुई थी बड़ी गड़बड़ी, आरोपी बोले- ‘हां, हम ही थे! सरपंच समेत 4 गिरफ्तार…

Balrampur Chhattisgarh : अंजनेय यूनिवर्सिटी

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पटवारी महेंद्र कुजूर के खिलाफ शिकायत की थी कि वह भूमि सीमांकन के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलते ही ACB की टीम ने पूरा मामला गंभीरता से लिया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी को पैसे दिए, वैसे ही ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें :- Five-month-old infant : माँ की ममता हुई शर्मसार, 5 महीने के मासूम को लावारिस छोड़कर फरार हुई महिला…

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी महेंद्र कुजूर से पूछताछ की जा रही है और रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें :- Animal stuck in flood : तीन दिन से बाढ़ में फंसा बेजुबान, मदद के इंतज़ार में कराह रहा बेजुबान, इंसानों का रेस्क्यू, जानवरों की अनदेखी – क्या यही है आपदा प्रबंधन?

प्रदेश में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों के बीच ACB की यह कार्रवाई एक सख्त संदेश मानी जा रही है। आम जनता में भी इसे लेकर राहत और भरोसे का माहौल देखने को मिल रहा है। ACB ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts