Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधसावधान! कलेक्टर के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश..! फर्जी WhatsApp से...

सावधान! कलेक्टर के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश..! फर्जी WhatsApp से पैसों की मांग, अधिकारियों को बनाया जा रहा निशाना..! प्रशासन ने जारी किया अलर्ट..!

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें जालसाजों ने सीधे जिला कलेक्टर नम्रता जैन का नाम इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाया है। ठगों ने कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट तैयार कर आम नागरिकों और कुछ अधिकारियों से पैसों की मांग शुरू कर दी।

मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि ठगी के लिए विदेशी कोड वाले मोबाइल नंबर +84 562679691 का इस्तेमाल किया जा रहा है। ठग जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराने की कोशिश कर रहा है, उसमें दर्ज नाम मो. शवीर बताया गया है। खाते का नंबर 27110100044055 और IFSC कोड BARBOBLYHAR है।

प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि कलेक्टर नम्रता जैन ने किसी भी व्यक्ति से न तो निजी और न ही शासकीय स्तर पर धनराशि की कोई मांग की है। यह पूरी तरह फर्जीवाड़ा और साइबर ठगी का प्रयास है।

नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी मैसेज, कॉल या व्हाट्सएप रिक्वेस्ट पर भरोसा न करें और किसी भी हालत में पैसे ट्रांसफर न करें। यदि किसी को इस तरह का संदेश प्राप्त होता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन ने लोगों से इस चेतावनी को ज्यादा से ज्यादा साझा करने और सतर्क रहने की अपील की है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस ठगी का शिकार न बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts