
बिलासपुर। बिलासपुर में एक रेलवे इंजीनियर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। धोखेबाजों ने उसे शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 31 लाख रुपये ठग लिए।

ऑनलाइन निवेश के नाम पर फंसाया
रेलवे कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर को ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया और बड़ी कमाई का भरोसा दिलाया
साइबर पुलिस कर रही जांच
मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर रेंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, और पुलिस ठगों की तलाश में जुटी है।
