Friday, March 27, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1000 पेटी अवैध शराब जब्त,...

बिलासपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1000 पेटी अवैध शराब जब्त, जय मां लक्ष्मी’ कोड से हो रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार…

बिलासपुर। बिलासपुर आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

एक करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त

कंटेनर से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

गोवा से भूटान के फर्जी परमिट का इस्तेमाल

शराब की तस्करी को छिपाने के लिए गोवा से भूटान का फर्जी परमिट तैयार किया गया था, जबकि असल में इसे चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था।

जय मां लक्ष्मी’ कोड से होती थी तस्करी

जांच में सामने आया कि शराब की खेप बिलासपुर में उतारने के लिए ‘जय मां लक्ष्मी’ कोड का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे तस्कर गुप्त तरीके से शराब की सप्लाई कर सकें।

ड्राइवर और डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, तस्करों की तलाश जारी  

कार्रवाई के दौरान टीम ने कंटेनर के ड्राइवर और डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह शराब पंकज सिंह और जय बघेल के लिए लाई जा रही थी।

आगे की जांच जारी

आबकारी विभाग ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts