Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेबीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा वार: मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, ऑपरेशन...

बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा वार: मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के विभिन्न इलाकों में एक संयुक्त अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड), कोबरा बटालियन और केरिपु के जवान शामिल थे। बताया जा रहा है कि नक्सली नेता तीन राज्यों—छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, और तेलंगाना—से जुड़े कैडरों के साथ बैठक कर रहे थे।

मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है, और क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts