छत्तीसगढ़ भाजपा में बदलाव: रायपुर समेत 15 जिलों के नए अध्यक्ष घोषित/
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत छत्तीसगढ़ में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। रायपुर शहर के रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के श्याम नारंग नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने यह घोषणा की। रायपुर के अलावा बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत कुल 15 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
नए भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम –
रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर
रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग
भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन
दुर्ग जिला अध्यक्ष – सुरेंद्र कौशिक
बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष लालजी यादव
मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी
रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दिवान
सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरलीधर सोनी
मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष नम्रता सिंह
कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन
जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह
बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल
कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा
बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख