Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधमहिला के हत्या के मामले में बड़ा खुलासा! हत्यारा गिरफ्तार

महिला के हत्या के मामले में बड़ा खुलासा! हत्यारा गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र में हत्या का मामला समाने आया था। जिसमे नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी पर टांगिया से सर पर वार उसे मौत के घाट उतार दिया था। मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी पति मुकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

मंगलवार की सुबह बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा, भरत चौक में एक महिला की लाश उसके घर पर मिली थी। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में महिला के सर पर चोट के निशान मिले। पड़ोसियों ने बताया कि बीती रात मृतिका श्वेता साहू और उसके पति मुकेश साहू के बीच देर रात काफी लड़ाई हुई थी। पति पत्नी की लड़ाई की आवाज़ मोहल्ले वालों ने सुनी थी। घटना के बाद मृतका का पति फरार था। पुलिस ने शुरुआती तौर पर मृतिका के पति के द्वारा ही हत्या की जाने की आशंका जाहिर की थी। जिले के एसपी रजनेश सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था और शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पति पत्नी के झगड़े के बाद पति ने की थी हत्या

घर के अंदर महिला की लाश जैसे ही लोगों को दिखाई दी। तो पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और इसमें पाया गया कि महिला के सिर पर चोट के निशान थे। महिला के पड़ोसियों का कहना है कि बीती रात मृतिका और उसके पति के बीच काफी तेज आवाज में कहा सुनी हुई थी। इस झगड़े की आवाज पड़ोसियों ने सुनी थी।

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतिका का शव मिलने के बाद पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा था कि मृतिका के पति ने ही उसकी हत्या की होगी। पुलिस ने तत्काल मामले में मृतका के पति की तलाश शुरू कर दी थी। और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ने किया था मौके का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच जिले के कप्तान रजनेश सिंह ने भी मौके का दौरा किया। और जांच की कार्रवाई तेज करने के निर्देश पुलिस की टीम को दिए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts