Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधपुलिस की बड़ी सफलता: जुआ-सट्टा खेलने वाले चार आरोपियों को पकड़ा, 35...

पुलिस की बड़ी सफलता: जुआ-सट्टा खेलने वाले चार आरोपियों को पकड़ा, 35 हजार से अधिक की नगदी जब्त…

केरेगांव पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार/

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत साइबर सेल और थाना केरेगांव पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम साल्हेभाट के शीतला मंदिर के पास चार लोगों को जुआ-सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल 35,290 रुपये नगद और खड़खड़िया जुआ सामग्री जब्त की। जब्त सामग्री में प्लास्टिक फ्लैक्स फड़ (बिसात), छह चौकोर गोंटी (जिन पर ईंट, पान, हुकुम, चिड़ी, झंडा और मुंडा बने थे), और एक टोकरी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

1. बसन्तु राम साहू (60 वर्ष) पिता स्व. ररूहा साहू, निवासी कागदेही, थाना आरंग, जिला रायपुर

2. बखरिया राम साहू  (64 वर्ष) पिता स्व. ररूहा राम, निवासी कागदेही, थाना आरंग, जिला रायपुर

3. हरिश्चंद साहू (38 वर्ष) पिता मनीराम साहू, निवासी कागदेही, थाना आरंग, जिला रायपुर

4. जितेन्द्र साहू (55 वर्ष) पिता स्व. भगत राम, निवासी कागदेही, थाना आरंग, जिला रायपुर

चारों आरोपियों के खिलाफ थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 76/24 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई जारी रखते हुए सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस का संदेश:

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि समाज में अपराध पर रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts