
बिलासपुर। बिलासपुर से इस समय एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिला न्यायालय परिषद को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने सीजेएम के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम विस्फोट की चेतावनी भरा संदेश भेजा है।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया है। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है, वहीं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले की जांच लगातार जारी है।
