Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर: नियम उल्लंघन पर हैवेन्स पार्क बार सील, लाइसेंस निलंबित...

बिलासपुर: नियम उल्लंघन पर हैवेन्स पार्क बार सील, लाइसेंस निलंबित…

बिलासपुर में नियमों का उल्लंघन, हैवेन्स पार्क बार पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई/

बिलासपुर। बिलासपुर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हैवेन्स पार्क बार को सील कर दिया है। कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर बार का FL-3 लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बार में नियमों का उल्लंघन और लाइसेंस शर्तों के खिलाफ गतिविधियों की शिकायतें मिली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बार को 15 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई के बाद अन्य बार और होटल संचालकों को भी चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts