बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव के तहत मतदान जारी है। शहर के मिशन स्कूल मतदान केंद्र पर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने शहरवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है, और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम चुनाव में जनता का उत्साह लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता को दर्शाता है।