Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेबिलासपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान: गुंडा, निगरानी बदमाशों और संदेहियों पर...

बिलासपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान: गुंडा, निगरानी बदमाशों और संदेहियों पर कसा शिकंजा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से आज बिलासपुर पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में जिले के 8 शहरी थाना क्षेत्रों में यह विशेष कार्रवाई की गई।

सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने आदतन बदमाशों के ठिकानों, संदेहास्पद क्षेत्रों, बंजारा/डेरा-फेरी वाले बाहरी व्यक्तियों और अन्य संदिग्धों की सरप्राइज चेकिंग की।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हाल ही में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना, और निगरानी बदमाशों एवं वारंटियों पर प्रभावी कार्यवाही करना रहा।

अभियान के मुख्य बिंदु:

– 50 गुंडों और 15 निगरानी बदमाशोंकी जांच की गई।

– 11 संदेहास्पद व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया।

– थाना सकरी और तोरवा में दर्ज मारपीट और चेक बाउंस के मामलों में 3 स्थायी वारंट और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से आज बिलासपुर पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में जिले के 8 शहरी थाना क्षेत्रों में यह विशेष कार्रवाई की गई। सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने आदतन बदमाशों के ठिकानों, संदेहास्पद क्षेत्रों, बंजारा/डेरा-फेरी वाले बाहरी व्यक्तियों और अन्य संदिग्धों की सरप्राइज चेकिंग की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हाल ही में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना, और निगरानी बदमाशों एवं वारंटियों पर प्रभावी कार्यवाही करना रहा।

अभियान के मुख्य बिंदु:

- 50 गुंडों और 15 निगरानी बदमाशोंकी जांच की गई। - 11 संदेहास्पद व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया। - थाना सकरी और तोरवा में दर्ज मारपीट और चेक बाउंस के मामलों में 3 स्थायी वारंट और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।