Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर प्रेस क्लब में 13 मार्च को फाग महोत्सव, विजेताओं को मिलेंगे...

बिलासपुर प्रेस क्लब में 13 मार्च को फाग महोत्सव, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार…

बिलासपुर। परंपरा को निभाते हुए इस साल भी बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग आयोजन 13 मार्च को दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा, जिसमें जिले सहित आसपास के जिलों की फाग मंडलियां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

इस महोत्सव में निशुल्क एंट्री रखी गई है, और इच्छुक फाग मंडलियां कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रभारी गुड्डा सदाफले (9399353068) से संपर्क कर सकती हैं।

प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम

महोत्सव में पहले फाग प्रतियोगिता होगी, जिसके बाद लोक कलाकार चंदन यादव व उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि  

प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे—

– प्रथम पुरस्कार : ₹21,000

– द्वितीय पुरस्कार : ₹11,000

– तृतीय पुरस्कार : ₹5,100

इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अन्य मंडलियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

खास स्वाद का आनंद भी मिलेगा

कार्यक्रम के दौरान दर्शक टमाटर की चटनी और गरमा-गरम भजिए का स्वाद भी ले सकेंगे। फाग महोत्सव को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts