Saturday, June 21, 2025
HomeअपराधBilaspur Road Accident : तेज रफ्तार का कहर: दीवार से टकराई कार,...

Bilaspur Road Accident : तेज रफ्तार का कहर: दीवार से टकराई कार, तीन की मौके पर मौत, काम से घर लौट रहे थे, दो की हालत नाजुक….

Bilaspur Road Accident : तेज रफ्तार का कहर: दीवार से टकराई कार, तीन की मौके पर मौत,

Bilaspur Road Accident : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। (Bilaspur Road Accident)

यह भी पढ़ें :- Religious conversion Raipur : धर्मांतरण को लेकर हंगामा! 4 लोगों पर FIR, 150 से अधिक हिरासत में…

Bilaspur Road Accident : अंजनेय यूनिवर्सिटी

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :- Political Reactions : DMF घोटाले पर गरमाई सियासत: दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार, कहा – कांग्रेस नेता ही खोल रहे हैं अपनी सरकार की पोल!

जानकारी के अनुसार, सभी युवक बिलासपुर में प्लंबर का कार्य करने के बाद कार से अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, खजुरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत के रूप में हुई है। ये तीनों हादसे के दौरान मौके पर ही दम तोड़ बैठे। (Bilaspur Road Accident)

वहीं, कार में सवार अन्य दो युवक मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दीवार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो बैठना इस दुर्घटना का मुख्य कारण रहा।

यह भी पढ़ें :- Rahveer Scheme India : सड़क हादसों में अब मिलेगा 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज, मददगारों को 25 हजार रुपए का सम्मान — ‘नगदी उपचार स्कीम 2025’ और ‘राहवीर योजना’ लागू…

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल तखतपुर थाना पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी हुई है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार किसकी थी और क्या उसमें कोई तकनीकी खराबी थी। (Bilaspur Road Accident)

इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

Bilaspur Road Accident : तेज रफ्तार का कहर: दीवार से टकराई कार, तीन की मौके पर मौत, Bilaspur Road Accident : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। (Bilaspur Road Accident) यह भी पढ़ें :- Religious conversion Raipur : धर्मांतरण को लेकर हंगामा! 4 लोगों पर FIR, 150 से अधिक हिरासत में… Bilaspur Road Accident : अंजनेय यूनिवर्सिटी घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें :- Political Reactions : DMF घोटाले पर गरमाई सियासत: दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार, कहा – कांग्रेस नेता ही खोल रहे हैं अपनी सरकार की पोल! जानकारी के अनुसार, सभी युवक बिलासपुर में प्लंबर का कार्य करने के बाद कार से अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, खजुरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत के रूप में हुई है। ये तीनों हादसे के दौरान मौके पर ही दम तोड़ बैठे। (Bilaspur Road Accident) वहीं, कार में सवार अन्य दो युवक मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दीवार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो बैठना इस दुर्घटना का मुख्य कारण रहा। यह भी पढ़ें :- Rahveer Scheme India : सड़क हादसों में अब मिलेगा 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज, मददगारों को 25 हजार रुपए का सम्मान — ‘नगदी उपचार स्कीम 2025’ और ‘राहवीर योजना’ लागू… स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल तखतपुर थाना पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी हुई है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार किसकी थी और क्या उसमें कोई तकनीकी खराबी थी। (Bilaspur Road Accident) इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।