Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी की शपथ ग्रहण में फिसली जुबान, कर...

बिलासपुर नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी की शपथ ग्रहण में फिसली जुबान, कर दी ये बड़ी गलती…

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज संपन्न हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव की उपस्थिति में महापौर पद के लिए पूजा विधानी ने शपथ ली। 

नगर निगम के 70 वार्डों के पार्षदों ने भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता और विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। हालाँकि, शपथ ग्रहण के दौरान शपथ पत्र को गलत पढ़ा, संप्रभुता शब्द को सांप्रदायिकता कह डाली, जिसके बाद कलेक्टर अवनीश ने तुरंत वहां पर महापौर पूजा विधानी को शपथ के दौरान टोका। इसके बाद उन्होंने दोबारा सही उच्चारण के साथ शपथ ग्रहण कराया गया।

शहर के नए नेतृत्व को लेकर नागरिकों में उत्साह देखने को मिला, और अब सभी की नजरें नगर निगम की नई टीम पर टिकी हैं, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts