Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेवार्ड 23 से बिट्टू प्रजापति ने भाजपा पार्षद टिकट के लिए ठोकी...

वार्ड 23 से बिट्टू प्रजापति ने भाजपा पार्षद टिकट के लिए ठोकी दावेदारी, बोलीं- विकास को प्राथमिकता दूंगी…

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा से भाजपा की प्रबल प्रत्याशी बिट्टू प्रजापति ने पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की है। बिट्टू ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान और समग्र विकास के लिए मैदान में उतरने की बात कही। उनका कहना है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।

बिट्टू प्रजापति ने बताया विकास का विजन

बिट्टू प्रजापति का कहना है कि भाजपा सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के चलते योजनाओं को वार्ड तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्षद का टिकट मिलता है, तो वे वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं अशोक प्रजापति

बिट्टू प्रजापति के पति अशोक प्रजापति पिछले 25 सालों से भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वार्ड अध्यक्ष, संयोजक, और पार्षद प्रतिनिधि जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। इसके साथ ही वे प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष और खनिज परिवहन संघ के जिला सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं।

महाशिवरात्रि पूजा में जुड़ते हैं सैकड़ों लोग

बिट्टू प्रजापति पिछले 15 सालों से महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन करती आ रही हैं। इसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह धार्मिक आयोजन उनकी लोकप्रियता और समाज से जुड़ाव को दर्शाता है।

वार्ड में मजबूत पकड़ और मिलनसार स्वभाव बनी ताकत

वार्ड में अशोक प्रजापति और बिट्टू प्रजापति की सक्रियता से लोगों के बीच गहरी पकड़ बनी हुई है। मोहल्ले में बिट्टू का हंसमुख और मिलनसार स्वभाव लोगों को उनकी ओर आकर्षित करता है। उनकी मददगार छवि ने उन्हें वार्ड के लोगों की पसंद बना दिया है।

जनता की समस्याओं को दूर करने का वादा

बिट्टू प्रजापति ने कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगी और वार्ड को विकास के मामले में अन्य क्षेत्रों से बेहतर बनाएंगी। उनके पति अशोक प्रजापति का राजनीतिक अनुभव भी उनके काम आएगा।

वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं होगी बिट्टू

बिट्टू प्रजापति ने भरोसा दिलाया है कि यदि उन्हें पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे वार्ड में विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा से भाजपा की प्रबल प्रत्याशी बिट्टू प्रजापति ने पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की है। बिट्टू ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान और समग्र विकास के लिए मैदान में उतरने की बात कही। उनका कहना है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। बिट्टू प्रजापति ने बताया विकास का विजन बिट्टू प्रजापति का कहना है कि भाजपा सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के चलते योजनाओं को वार्ड तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्षद का टिकट मिलता है, तो वे वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं अशोक प्रजापति बिट्टू प्रजापति के पति अशोक प्रजापति पिछले 25 सालों से भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वार्ड अध्यक्ष, संयोजक, और पार्षद प्रतिनिधि जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। इसके साथ ही वे प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष और खनिज परिवहन संघ के जिला सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पूजा में जुड़ते हैं सैकड़ों लोग बिट्टू प्रजापति पिछले 15 सालों से महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन करती आ रही हैं। इसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह धार्मिक आयोजन उनकी लोकप्रियता और समाज से जुड़ाव को दर्शाता है। वार्ड में मजबूत पकड़ और मिलनसार स्वभाव बनी ताकत वार्ड में अशोक प्रजापति और बिट्टू प्रजापति की सक्रियता से लोगों के बीच गहरी पकड़ बनी हुई है। मोहल्ले में बिट्टू का हंसमुख और मिलनसार स्वभाव लोगों को उनकी ओर आकर्षित करता है। उनकी मददगार छवि ने उन्हें वार्ड के लोगों की पसंद बना दिया है। जनता की समस्याओं को दूर करने का वादा बिट्टू प्रजापति ने कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगी और वार्ड को विकास के मामले में अन्य क्षेत्रों से बेहतर बनाएंगी। उनके पति अशोक प्रजापति का राजनीतिक अनुभव भी उनके काम आएगा। वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं होगी बिट्टू बिट्टू प्रजापति ने भरोसा दिलाया है कि यदि उन्हें पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे वार्ड में विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।