बिलासपुर। बिलासपुर कोटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। कि एक महिला से 16 सालों से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार मामला थाना कोटा क्षेत्र का है। महिला के घर बाजारपारा निवासी राजेंद्र दुबे का आना जाना था। करीबन 16 सालों से महिला के साथ शरारिक शोषण करता रहा। वही जब भी शादी की बात करती थी तब वह हमेशा मुकर जाता था। और उससे मारपीट गाली गलौज करने लगता था।
इस बीच में महिला तीन बार गर्भवती हो गई थी। जिससे आरोपी राजेंद्र दुबे उसे नशीली दवा खिलाकर गर्भगत कर दिया गया। उसके बाद से प्रार्थीय और आरोपी के बीच कोई संपर्क नहीं है। पीड़िता द्वारा न्यायालय में प्रकरण लगाने के बाद भी आरोपी राजेंद्र दुबे द्वारा पीड़िता को जातिगत गाली गलौज और परेशान किया जाता था।
जिसके बाद मामला कोटा थाना पहुंचा। जहां कोटा पुलिस के द्वारा आरोपी राजेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।