Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेभाजपा ने बिलासपुर में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, शैलेन्द्र यादव बने...

भाजपा ने बिलासपुर में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, शैलेन्द्र यादव बने दक्षिण मंडल अध्यक्ष….

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार बिलासपुर जिले के सभी छह मंडलों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस क्रम में युवा नेता और पूर्व पार्षद शैलेन्द्र यादव को शहर दक्षिण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर लखीराम आडिटोरियम में आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ शैलेन्द्र यादव को बधाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जिंदाबाद और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जिंदाबाद के नारे भी गूंजे।

नगरीय निकाय चुनावों में इन नई कार्यसमितियों की भूमिका अहम होगी। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर काम करें। साथ ही पार्षदों की अंतिम सूची भी मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्यसमिति को सौंपी जाएगी।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की यह नई कार्यसमिति आगामी चुनावों में किस तरह का प्रदर्शन करती है।

शैलेंद्र यादव ने कहा, कि आदरणीय अमर अग्रवाल और मेरे संगठन के लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

मेरे आदरणीय बड़े भाई जुगल किशोर अग्रवाल और मनीष अग्रवाल ने अपनी मेहनत और लगन से जो मुकाम हासिल किया है, वह मेरे लिए प्रेरणा है। मैं भी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा।

कहा, इस चुनाव में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 2 लीड हुई है। लेकिन कठिनाइयां जरूर हैं, क्योंकि अन्य समाजों की बहुलता भी है, लेकिन सच्चा तैराक वही है, जो लहरों के विपरीत तैरने का साहस रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि, बड़े भाई जुगल किशोर जी ने जो प्रयास किए हैं, मैं भी उसी समर्पण और परिश्रम के साथ मंडल को और मजबूत करने की दिशा में काम करूंगा।

शैलेंद्र यादव ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और मेहनत से अपने क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार बिलासपुर जिले के सभी छह मंडलों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस क्रम में युवा नेता और पूर्व पार्षद शैलेन्द्र यादव को शहर दक्षिण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर लखीराम आडिटोरियम में आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ शैलेन्द्र यादव को बधाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जिंदाबाद और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जिंदाबाद के नारे भी गूंजे। नगरीय निकाय चुनावों में इन नई कार्यसमितियों की भूमिका अहम होगी। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर काम करें। साथ ही पार्षदों की अंतिम सूची भी मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्यसमिति को सौंपी जाएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की यह नई कार्यसमिति आगामी चुनावों में किस तरह का प्रदर्शन करती है। शैलेंद्र यादव ने कहा, कि आदरणीय अमर अग्रवाल और मेरे संगठन के लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरे आदरणीय बड़े भाई जुगल किशोर अग्रवाल और मनीष अग्रवाल ने अपनी मेहनत और लगन से जो मुकाम हासिल किया है, वह मेरे लिए प्रेरणा है। मैं भी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा। कहा, इस चुनाव में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 2 लीड हुई है। लेकिन कठिनाइयां जरूर हैं, क्योंकि अन्य समाजों की बहुलता भी है, लेकिन सच्चा तैराक वही है, जो लहरों के विपरीत तैरने का साहस रखता है। उन्होंने आगे कहा कि, बड़े भाई जुगल किशोर जी ने जो प्रयास किए हैं, मैं भी उसी समर्पण और परिश्रम के साथ मंडल को और मजबूत करने की दिशा में काम करूंगा। शैलेंद्र यादव ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और मेहनत से अपने क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।