Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेभाजपा ने नियुक्त किया 17 पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष चुनाव की तैयारी तेज,...

भाजपा ने नियुक्त किया 17 पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष चुनाव की तैयारी तेज, रायपुर में नारायण चंदेल और रायगढ़- जशपुर के चुनाव भूपेंद्र सवन्नी कराएंगे…

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सर्वसम्मति से पार्टी के जिला अध्यक्षों के चुनाव, नियुक्ति, और मनोनयन के लिए 17 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक प्रदेश चुनाव अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रक्रिया को संचालित करेंगे।

इन पर्यवेक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें से अधिकांश पर्यवेक्षकों को दो-दो जिलों का प्रभार दिया गया है। रायपुर शहर और ग्रामीण जिलों के चुनाव की जिम्मेदारी सांसद खेमे के माने जाने वाले वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल को दी गई है।

इस नियुक्ति से भाजपा ने आगामी जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस प्रक्रिया में निष्पक्षता और संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts