
BJP leader connection : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रईसजादों की दबंगई और रसूखदारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवकों का लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) को जाम करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला एक इंस्टाग्राम रील के लिए किया गया था, जिसमें ट्रैफिक नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। (BJP leader connection)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों की संख्या में महंगी गाड़ियां सड़क पर लाइन से खड़ी की गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान तेज म्यूजिक, हुड़दंग और कैमरे के सामने स्टाइल मारते युवकों ने मानो कानून को अपनी जेब में रख लिया हो।
यह भी पढ़ें :- Knife attack in jail : सेंट्रल जेल में गैंगवार: तांत्रिक का करीबी और कांग्रेस नेता चाकूबाजी में घायल, अस्पताल में भर्ती…
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर बिलासपुर पुलिस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं, रसूखदारों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
यह भी पढ़ें :- Body found in drain : फावड़े से हत्या कर शव नाले में फेंका… खमतराई में सनसनी..! जांच में जुटी पुलिस…

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक स्थानीय एक प्रभावशाली बीजेपी नेता के करीबी बताए जा रहे हैं, जिस कारण अब इस मामले में राजनीतिक रंग भी चढ़ता नजर आ रहा है।
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। देखना होगा कि आखिर इस मामले में कार्रवाई किस तरह से रहीज़ादों पर होती है, क्योंकि रईसजादो ने NH पर वाहनों का काफिला खड़ा करके जाम कर दिया था।
