Wednesday, June 18, 2025
HomeअपराधVIDEO: बीजेपी नेता की घसीट घसीट कर पिटाई.... गाली देने से मना...

VIDEO: बीजेपी नेता की घसीट घसीट कर पिटाई…. गाली देने से मना करने पर युवक ने पत्थर से किया वार… मॉर्निंग वॉक पर निकले थे बीजेपी नेता…. असमाजिक तत्वों में नहीं है पुलिस का डर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में गुरुवार सुबह बीजेपी नेता पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी ने उनसे चड्डा पहनकर घूमने की बात कही और गाली-गलौज करते हुए सड़क पर पटक दिया। फिर पत्थर से सिर पर वार किए। इसके चलते भाजपा नेता घायल हो गए। वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गोंडपारा, सुभाष नगर निवासी अर्जुन भोजवानी व्यापारी हैं। वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोज की तरह अर्जुन गुरुवार तड़के करीब 4.15 बजे रिवर व्यू के पास टहल रहे थे। इसी दौरान स्थानीय युवक विकास दुबे उर्फ मुंडू भी पहुंच गया।

 

गाली देने से मना करने पर पत्थर से किया वार

आरोप है कि विकास दुबे ने बॉक्सर पहनकर वॉक कर रहे भोजवानी से कहा कि चड्डा पहनकर घूम रहे हो। इसके बाद गालियां देने लगा। उसकी हरकतों को देखकर भोजवानी ने मना किया तो आरोपी उनके पास आ गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। आरोपी विकास ने भोजवानी को सड़क पर पटक दिया और फिर पत्थर उठाकर उनके सिर पर कई वार किए। इस हमले में भोजवानी के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। झगड़ा देख आसपास के लोग पहुंचे और समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल भोजवानी ने मामले की शिकायत थाने में की है।

असामाजिक तत्वों पर नहीं है पुलिस प्रशासन का भय

शहर में पिछले कुछ समय से मारपीट, गुंडागर्दी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई है। बदमाशों पर पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। रिवर व्यू में भी सुबह से लेकर शाम तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं करती, जिसके चलते उनका हौसला बढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में गुरुवार सुबह बीजेपी नेता पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी ने उनसे चड्डा पहनकर घूमने की बात कही और गाली-गलौज करते हुए सड़क पर पटक दिया। फिर पत्थर से सिर पर वार किए। इसके चलते भाजपा नेता घायल हो गए। वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गोंडपारा, सुभाष नगर निवासी अर्जुन भोजवानी व्यापारी हैं। वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोज की तरह अर्जुन गुरुवार तड़के करीब 4.15 बजे रिवर व्यू के पास टहल रहे थे। इसी दौरान स्थानीय युवक विकास दुबे उर्फ मुंडू भी पहुंच गया।   गाली देने से मना करने पर पत्थर से किया वार आरोप है कि विकास दुबे ने बॉक्सर पहनकर वॉक कर रहे भोजवानी से कहा कि चड्डा पहनकर घूम रहे हो। इसके बाद गालियां देने लगा। उसकी हरकतों को देखकर भोजवानी ने मना किया तो आरोपी उनके पास आ गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। आरोपी विकास ने भोजवानी को सड़क पर पटक दिया और फिर पत्थर उठाकर उनके सिर पर कई वार किए। इस हमले में भोजवानी के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। झगड़ा देख आसपास के लोग पहुंचे और समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल भोजवानी ने मामले की शिकायत थाने में की है। असामाजिक तत्वों पर नहीं है पुलिस प्रशासन का भय शहर में पिछले कुछ समय से मारपीट, गुंडागर्दी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई है। बदमाशों पर पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। रिवर व्यू में भी सुबह से लेकर शाम तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं करती, जिसके चलते उनका हौसला बढ़ गया है।