Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधभाजपा युवा नेता ने तलवार से काटा केक, वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस...

भाजपा युवा नेता ने तलवार से काटा केक, वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग, देखें वीडियो…

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। वीडियो में वे अपने जन्मदिन के मौके पर गाड़ी के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थक तालियां बजाकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा एक ओर अनुशासन और कानून-व्यवस्था की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता खुलेआम गैर-जिम्मेदाराना प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की दोहरी नीति पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सत्ता के मद में भाजपा नेता समाज को गलत संदेश दे रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की हरकतें युवाओं को भटकाने का काम करती हैं और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है।

इधर पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बद्री अग्रवाल ही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एमबी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद से कोरबा का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जहां कांग्रेस लगातार भाजपा नेताओं की जवाबदेही तय करने की बात कह रही है, वहीं भाजपा की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि पार्टी अपने नेता पर क्या रुख अपनाती है और कानून की कार्रवाई किस दिशा में जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts