Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेकांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, फोन सर्विलांस के आरोप बेबुनियाद:...

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, फोन सर्विलांस के आरोप बेबुनियाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के फोन सर्विलांस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह निराधार और बेकार की बातें हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा करने की जरूरत ही क्या है?

बजट से डर गई कांग्रेस!

विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सरकार के बजट से घबराई हुई है और निरर्थक आरोप लगा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब भी कांग्रेस पर फोन टेपिंग के आरोप लगे थे।

भूपेश बघेल के आरोप 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया था कि उनका फोन सर्विलांस में है और खुफिया एजेंसियों के लोग उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

लोकतंत्र का सम्मान करती है बीजेपी

विपक्ष के बहिर्गमन पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र का सम्मान करने वाली पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह जनादेश स्वीकार नहीं कर पा रही और ईवीएम के बाद अब नए बहाने ढूंढ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts