Saturday, February 14, 2026
Homeअपराधरिश्तों का खून: पति ने पत्नी पर चापड़ से किया हमला, बचाने...

रिश्तों का खून: पति ने पत्नी पर चापड़ से किया हमला, बचाने आई मां-बहन भी लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती..!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णोदेवी मंदिर के पास एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने आई आरोपी की मां और बहन भी उसके हमले का शिकार हो गईं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता साहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी को कमरे में बंद कर चापड़ से हमला करना शुरू कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी सास सांवन् साहू और ननद निर्मला साहू मौके पर पहुंचीं और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।

दरवाजा खुलते ही आरोपी ने अपना आपा खो दिया और अपनी मां व बहन पर भी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व डायल 112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घायल तीनों महिलाओं को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी सुकृता की स्थिति सबसे ज्यादा नाजुक है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति पहले भी पत्नी की शिकायत पर जेल जा चुका है। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ था और वे फिर से साथ रह रहे थे, लेकिन एक बार फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts