Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधBoyfriend ने गर्लफ्रेंड को कीचड़ में दबाकर मार डाला: गले तक जमीन...

Boyfriend ने गर्लफ्रेंड को कीचड़ में दबाकर मार डाला: गले तक जमीन में गाड़कर तड़पाया, आरोपी बोला– दूसरे से बात करती थी, मुझे समय नहीं देती थी..!

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि युवती किसी और से बात करती है और उसे समय नहीं देती थी। इसी शक ने एक युवती की जान ले ली।

मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान पूजा महंत (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्र (28) के साथ उसके भाई लव प्रकाश चंद्र (32) और सहयोगी केशव चंद्र (34) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खेत में मिली युवती की लाश, गांव में फैली सनसनी

27 जनवरी की सुबह बरगांव के किसान रामेश्वर साहू जब अपने खेत पहुंचे, तो उन्होंने कीचड़ में एक युवती का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान पूजा महंत के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में ही हत्या की आशंका जताई गई।

CCTV से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले। फुटेज में तड़के सुबह 4:38 बजे दो युवक बाइक पर जाते दिखे। कुछ ही मिनट बाद 4:45 बजे पूजा महंत मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई।

जांच में पता चला कि पूजा रात में एक कार्यक्रम से घर लौटी थी। सुबह उसे फोन आया, जिसके बाद वह घर से निकली थी।

शक बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीण ने जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसे शक था कि पूजा किसी अन्य युवक से बात करती है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने खेत में उसे धक्का देकर कीचड़ में सिर दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

भागने में भाई और दोस्त ने की मदद

ASP उमेश कश्यप के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी को फरार कराने में उसके भाई और एक दोस्त ने मदद की। उसे शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेजा गया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल, कपड़े और आरोपी की बाइक बरामद की है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला एक बार फिर यह दिखाता है कि शक और गुस्सा किस तरह रिश्तों को अपराध में बदल देता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts