Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत: ACB ने सहायक...

ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत: ACB ने सहायक अभियंता को रंगे हाथ दबोचा…!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अभियंता ट्रांसफार्मर स्थापना के एवज में 80 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा था। गिरफ्तार अधिकारी का नाम सत्येंद्र दिवाकर, सहायक अभियंता, सीएसपीडीसीएल दीपका बताया गया है।

क्या थी शिकायत

ग्राम रलिया निवासी श्यामता टंडन ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ग्राम दर्री स्थित कृषि भूमि में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए उन्होंने अपने मित्र के पिता की ओर से अधिकृत होकर सीएसपीडीसीएल दीपका कार्यालय में आवेदन किया था। मौके का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर चालान पटाने और ‘नाश्ता-पानी’ के बहाने 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोपी पहले ही 30 हजार रुपये एडवांस ले चुका था और बाकी रकम की लगातार मांग कर रहा था।

ACB ने ऐसे बिछाया जाल

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, बल्कि अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। ACB ने शिकायत की सत्यता जांची, जो सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। 28 जनवरी को ACB टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त 50 हजार रुपये ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts