Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधघूस का खेल बेनकाब: अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी 35 हजार लेते धरे...

घूस का खेल बेनकाब: अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी 35 हजार लेते धरे गए..! धान खरीदी जांच के नाम पर मांग रहे थे रिश्वत..!

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पामगढ़ तहसील में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ ब्लॉक के चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से दोनों अधिकारी धान खरीदी से जुड़ी जांच रिपोर्ट अपने पक्ष में देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। धान उपार्जन केंद्र के भौतिक सत्यापन और टोकन प्रक्रिया की जांच उनके जिम्मे थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मनमाफिक रिपोर्ट देने के लिए रकम मांगी जा रही थी।

मामले की शिकायत बिलासपुर स्थित एसीबी कार्यालय में की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान तैयार किया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को चिन्हित नोट दिए गए।

जैसे ही दोनों अधिकारियों ने 35 हजार रुपए की रिश्वत ली, इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने तहसील कार्यालय में दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वही सीरीज के नोट बरामद हुए जो ट्रैप के लिए दिए गए थे। केमिकल टेस्ट में भी उनके हाथ रंगे पाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के दौरान पामगढ़ तहसील कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। इसी परिसर में एसडीएम कार्यालय और व्यवहार न्यायालय भी स्थित होने के कारण वहां वकीलों और पक्षकारों की भी भीड़ थी। अचानक हुई एसीबी की रेड से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एसीबी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और उन्हें न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts