Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधभाई ने इंस्टाग्राम में रील बनाने से किया मना... तो छोटी बहन...

भाई ने इंस्टाग्राम में रील बनाने से किया मना… तो छोटी बहन ने उठाया खौफनाक कदम… फांसी लगाकर की सुसाइड… सदमे में परिजन..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जहां 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को इंस्टाग्राम में रील बनाने से इंकार करने पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी के 16 वर्षीय भाई ने उसको रील बनाने से मना किया और मम्मी-पापा को बताने की बात कही तो नाराज होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोरंधा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत रतासिली का है। किशोरी ने रविवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के बड़े भाई साहिल के अनुसार उसकी बहन परिजनों के मना करने के बावजूद मोबाइल में इंस्टाग्राम एप डाउन लोड कर वीडियो बनाकर अपलोड करने के साथ अपने दोस्तों के साथ चैटिंग करती थी।

घटना के कुछ देर पहले भी जब साहिल ने उसे मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाते हुए देखा तो रोक-टोक करते हुए इसकी शिकायत मम्मी-पापा से करने की बात कही। आशंका है कि इसी भयवश किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts