Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधचरित्र शंका में दरिंदगी! पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला, बेटियों...

चरित्र शंका में दरिंदगी! पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला, बेटियों को दी नशे की गोलियां, जांच में जुटी पुलिस…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा में एक शराबी पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी और बेटियों पर अत्याचार की हदें पार कर दीं। आरोपी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने शनिवार शाम अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी बेटियों को भी नशे की गोलियां खिला दीं। बड़ी बेटी ने मजबूरी में गोलियां खा लीं, जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई।

20 साल पुरानी शादी, चार बच्चों का परिवार

राइमंड और कविता बाई की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी। चार बच्चों के इस परिवार का गुजारा खेती-किसानी से चलता था। लेकिन पति को पत्नी के चरित्र पर लगातार संदेह रहता था, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को भी गुस्से में आकर उसने हथौड़े से हमला कर दिया।

महिला की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल कविता बाई और उसकी बेटी को अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार राइमंड प्रकाश जांगड़े पहले भी चचेरे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और चार साल पहले ही रिहा हुआ था। अब उस पर पत्नी पर जानलेवा हमला करने और बच्चों को नुकसान पहुँचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts