Tuesday, February 17, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर में सांड का आतंक : राहगीरों को बनाया निशाना, एक की...

बिलासपुर में सांड का आतंक : राहगीरों को बनाया निशाना, एक की मौत, कई घायल, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल, वीडियो आया सामने…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद इलाके में एक सांड ने दहशत मचा रखी है। पिछले कुछ दिनों से यह सांड लोगों पर लगातार हमला कर रहा है। सोमवार को फिर इस उग्र सांड ने पांच लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह सांड पिछले कई दिनों से महमंद और आसपास के इलाकों में घूम रहा था। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन धीरे-धीरे इसका व्यवहार आक्रामक होता चला गया। रविवार देर रात और सोमवार सुबह तक सांड ने राहगीरों को भी निशाना बनाया। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांड सड़क पर लोगों को दौड़ाते हुए दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सांड के आतंक से क्षेत्रवासी घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं और बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। अगर समय रहते सांड को पकड़ा जाता, तो एक निर्दोष व्यक्ति की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस और निगम की टीम मौके पर पहुंची है और सांड को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करे और घायल परिवारों को मुआवजा दे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts