Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकार बनी सट्टे की ऑफिस! 50 लाख से ज्यादा कैश के साथ...

कार बनी सट्टे की ऑफिस! 50 लाख से ज्यादा कैश के साथ 4 सटोरिए गिरफ्तार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 लाख 35 हजार रुपए नकद समेत करीब 80 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र में सिंधु भवन पार्किंग के पास की गई, जहां आरोपी कार के अंदर बैठकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां से बैटिंग साइट्स के जरिए सट्टा खिलाया जा रहा है।

बैटिंग साइट्स के लिए आईडी उपलब्ध कराते थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स पर सट्टा खेलने के लिए ग्राहकों को मास्टर आईडी और यूजर आईडी उपलब्ध कराते थे। जिन लोगों को ये सट्टा खिलाते थे, उनके खिलाफ भी आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।पुलिस ने आरोपियों से जुड़े बैंक खातों को सीज कर करोड़ों रुपए की राशि होल्ड करा दी है।

इन वेबसाइट्स के जरिए चल रहा था सट्टा

  • Allpanelexch.com
  • Power7777.com
  • Powerexch.com
  • Classicexch99.com

पुलिस को चकमा देने की कोशिश

सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों आरोपी कार में मौजूद थे और ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर सारा राज खुल गया।

80 लाख के करीब कैश-सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और कैलकुलेटर भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपए आंकी गई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

चारों आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में अपराध क्रमांक 06/26 के तहत

  • छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7
  • बीएनएस की धारा 112(2)
  • आईटी एक्ट की धारा 66(सी)

के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह संयुक्त कार्रवाई आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा और सीनियर एसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गंज थाना पुलिस द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रितेश गोविंदानी (32) – खम्हारडीह, रायपुर
  2. मोहम्मद अख्तर (32) – मौदहापारा, रायपुर
  3. विक्रम राजकोरी (32) – डीडी नगर, रायपुर
  4. सागर पिंजानी (30) – पुरानी बस्ती, रायपुर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts