
रायपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को गाइडलाइंस जारी करने और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी पॉवर इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र के निर्देश के अनुसार ही दुर्ग में मॉकड्रिल हुआ। आगे कई केंद्र सरकार से कुछ भी निर्देश मिलेंगे, साथ ही उसका हम पालन करेंगे। प्रदेश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में स्थित कई आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर ध्वस्त किया।

इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान लगातार जम्मू, पंजाब, गुजरात और राजस्थान जैसे भारतीय राज्यों में ड्रोन और मिसाइल हमलों के ज़रिए रिहायशी व सैन्य इलाकों को निशाना बना रहा है। बीती रात हुई बमबारी में जम्मू के एक प्रशासनिक अधिकारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही, सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की गतिविधियों और जमावड़े में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना भी पूरी तत्परता से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
