Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेCG BREAKING - DSP से ASP प्रमोशन: नए साल से पहले पुलिस...

CG BREAKING – DSP से ASP प्रमोशन: नए साल से पहले पुलिस अफसरों को तोहफा: 16 डीएसपी को ASP पद पर पदोन्नति, देखें सूची…

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 16 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को पदोन्नत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर नियुक्ति दी है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

पदोन्नति से संबंधित विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी। बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 एवं 23 तथा अनुसूची-पाँच के तहत यह आदेश जारी किया है। पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेंद्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेंद्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चंद्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला एवं अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

नीचे देखें सूची –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts