Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेCGPSC भर्ती घोटाला: सीबीआई की गिरफ्तारी से खुलासा, पूर्व चेयरमैन के रिश्तेदार...

CGPSC भर्ती घोटाला: सीबीआई की गिरफ्तारी से खुलासा, पूर्व चेयरमैन के रिश्तेदार भी लपेटे में…

रायपुर: CGPSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पूर्व चेयरमैन के रिश्तेदार गिरफ्तार/

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर साय सरकार द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई में अब सीबीआई ने बड़ा कदम उठाया है। इस मामले में सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। लंच के बाद इन दोनों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जहां उन्हें रिमांड पर लिया जा सकता है।

साल 2020 से 2022 तक की भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल

बता दें कि साल 2020 से 2022 के बीच आयोजित डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य कई उच्च पदों की भर्ती परीक्षा/साक्षात्कार में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के रिश्तेदारों और VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। इन आरोपों के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी। इस मामले में पहले ही सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था।

CGPSC घोटाले मामले में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के बेटे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है।
  CGPSC घोटाले मामले में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के बेटे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई की जांच जारी, नए गिरफ्तारियों की उम्मीद

सीबीआई की जांच में और गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है, और आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts