ChairmanPostFraud : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में खनिज निगम में चेयरमैन पद दिलाने का झांसा देकर ठगों ने भाजपा नेता से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले में भाजपा कोर ग्रुप सदस्य और पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने केशकाल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। (ChairmanPostFraud)
कटारिया के मुताबिक, आरोपी काजल जोशी उर्फ कोमल इंगुले और राजीव सोनी ने खुद को भाजपा और आरएसएस से जुड़ा बड़ा पदाधिकारी बताते हुए उनका विश्वास जीता। दावा किया गया कि उनकी पहचान दिल्ली और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्रियों से है और वे कटारिया को खनिज निगम का अध्यक्ष बनवा सकते हैं—लेकिन इसके लिए तीन करोड़ रुपये की मांग की गई।
यह भी पढ़ें :- SnakeBite Awareness : सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम…
अंतरिम रूप से कटारिया ने अगस्त से अक्टूबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 41.30 लाख रुपए नकद व ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से दिए। दिल्ली में 20 लाख रुपए, व्हाट्सएप पर भेजे गए QR कोड के माध्यम से 1.30 लाख, और फिर रायपुर के होटल क्लार्क में 20 लाख नकद दिए गए।
यह भी पढ़ें :- Party Organization Expansion : भाजपा दक्षिण मंडल में नई ऊर्जा का संचार, शैलेन्द्र यादव ने घोषित की नई कार्यकारिणी
जब काफी समय बाद भी नियुक्ति आदेश नहीं आया और फोन कॉल्स पर प्रतिक्रिया बंद हो गई, तब कटारिया को ठगी का अंदेशा हुआ। जब उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं से पूछताछ की, तो पता चला कि काजल जोशी या कोमल इंगुले का भाजपा से कोई लेना-देना ही नहीं है।
फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनके मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।