Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधसांस्कृतिक कार्यक्रम में बवाल: भाई को बचाने पहुंचे युवक पर भी बरसे...

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बवाल: भाई को बचाने पहुंचे युवक पर भी बरसे लात, घूंसे और पत्थर, FIR दर्ज…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना सामने आई है। प्रार्थी नितेश कुमार केंवट (निवासी वार्ड क्रमांक 2, मल्हार) ने चौकी मल्हार थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, 2 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे नितेश का भाई पिंटू केंवट ग्राम बूढ़ीखार में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था, जहां अचानक कुलदीप भैना, रामसागर भैना, संदीप भैना, पिंटू भैना और उनके साथियों ने पिंटू पर हमला कर दिया।

मामले को शांत कराने पहुंचे नितेश को भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का, लात व पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। नितेश के सिर और दोनों भुजाओं में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts