Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में बवाल: बीजेपी नेता के बेटे पर ईंट-पत्थर से हमला, CCTV...

बिलासपुर में बवाल: बीजेपी नेता के बेटे पर ईंट-पत्थर से हमला, CCTV में कैद बाहरी युवकों की करतूत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर: बीजेपी नेता के बेटे के साथ युवकों का मारपीट और हंगामा/

घटना का CCTV फुटेज सामने आया  

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गायत्री मनोज दुबे के बेटे कृष्णा दुबे के साथ युवकों के गुट ने मारपीट की और मोहल्ले में हंगामा मचाया। इस दौरान युवकों ने ईंट-पत्थर से हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की।

हंगामा करने से मना करने पर युवकों ने किया हमला

बताया गया है कि कृष्णा दुबे घर पर थे जब कुछ युवक हाथ में ईंट-पत्थर लेकर मोहल्ले में हंगामा कर रहे थे। हंगामा करने से मना करने पर युवकों ने कृष्णा से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिससे युवकों के उत्पात का खुलासा हुआ है। इस वीडियो में पूरी घटना को साफ देखा जा सकता है।

 

क्षेत्रवासियों ने एसपी से की शिकायत

घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने एसपी से शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में बाहरी युवकों का आना-जाना बढ़ रहा है, जिनकी अस्थाई निवास की वजह से स्थानीय माहौल बिगड़ रहा है।

 

बाहरी युवकों की भूमिका पर उठे सवाल

क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि घटना में बाहरी युवकों का हाथ हो सकता है, जो अक्सर क्षेत्र में जैविक खाद के मार्केटिंग के बहाने आते हैं और उत्पात मचाते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts