Chhattisgarh Chief Secretary : रायपुर। छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में आज बड़ा बदलाव हुआ। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज 30 जून को अपने कार्यकाल का अंतिम दिन पूरा कर सेवानिवृत्ति ले ली। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। (Chhattisgarh Chief Secretary)
यह भी पढ़ें :- Illegal hookah sale : हुक्का फ्लेवर की अवैध बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.57 लाख की सामग्री जब्त…
12 मुख्य सचिवों की विरासत
छत्तीसगढ़ के 25 वर्षीय इतिहास में अमिताभ जैन 12वें मुख्य सचिव थे। उन्होंने 1 दिसंबर 2020 को कार्यभार संभाला था और 30 जून 2025 तक यह जिम्मेदारी निभाई। इससे पहले यह पदभार आर.पी. मंडल के पास था।
राज्य निर्माण के बाद से अब तक 12 वरिष्ठ IAS अधिकारी इस अहम प्रशासनिक कुर्सी पर बैठ चुके हैं, जिनमें से हर एक ने छत्तीसगढ़ की नौकरशाही को अपनी शैली में दिशा दी।
अब कौन होगा अगला मुख्य सचिव?
राज्य सरकार अब नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर बेहद सतर्कता बरत रही है। संभावनाएं हैं कि आज शाम प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के बाद औपचारिक विदाई समारोह के साथ-साथ नए मुख्य सचिव के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।
चर्चा में ये नाम – कौन मारेगा बाज़ी?
IAS लॉबी में इस बार चार बड़े नाम चर्चा में हैं:
रेणु जी पिल्ले
सुब्रत साहू
अमित अग्रवाल
मनोज पिंगुआ
इन सभी अधिकारियों के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है और राज्य के भीतर व्यापक कार्यशैली व समन्वय के लिए पहचाने जाते हैं। अब देखना यह होगा कि किस अफसर को सरकार की अंतिम मुहर मिलती है।
मुख्य सचिवों की सूची एक नजर में:
| 1 | अरुण कुमार | 30 अक्टूबर 2000 – 31 जनवरी 2003 |
| 2 | एस. के. मिश्रा | 31 जनवरी 2003 – 30 जून 2004 |
| 3 | ए. के. विजयवर्गीय | 1 जुलाई 2004 – 7 नवंबर 2005 |
| 4 | आर. पी. बागी | 7 नवंबर 2005 – 31 जनवरी 2007 |
| 5 | शिवराज सिंह | 31 जनवरी 2007 – 31 जुलाई 2008 |
| 6 | पी. जॉय उमेन | 31 जुलाई 2008 – 7 फरवरी 2012 |
| 7 | सुनील कुमार | 7 फरवरी 2012 – 28 फरवरी 2014 |
| 8 | विवेक ढांड | 28 फरवरी 2014 – 11 जनवरी 2018 |
| 9 | अजय सिंह | 11 जनवरी 2018 – 2 जनवरी 2019 |
| 10 | सुनील कुजूर | 2 जनवरी 2019 – 31 अक्टूबर 2019 |
| 11 | आर. पी. मंडल | 31 अक्टूबर 2019 – 30 नवंबर 2020 |
| 12 | अमिताभ जैन | 1 दिसंबर 2020 – 30 जून 2025 |