Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधChhattisgarh crime news : ससुराल जाने निकले युवक की संदिग्ध लाश सड़क...

Chhattisgarh crime news : ससुराल जाने निकले युवक की संदिग्ध लाश सड़क किनारे मिली, हत्या की आशंका! इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Chhattisgarh crime news : ससुराल जाने निकले युवक की संदिग्ध लाश सड़क किनारे मिली, हत्या की आशंका!

Chhattisgarh crime news : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। युवक ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश सड़क किनारे किचड़ में सनी हालत में मिली। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Chhattisgarh crime news)

यह भी पढ़ें :- Student Complaint Against Professor : प्रोफेसर मुझे बार- बार करता था टच, सेकंड ईयर के छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज…

Chhattisgarh crime news : अंजनेय यूनिवर्सिटी

मिली जानकारी के अनुसार, देवकिरारी निवासी अशोक निषाद (30) मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह अपने परिजनों को यह कहकर घर से निकला था कि वह ससुराल जा रहा है। लेकिन न तो वह ससुराल पहुंचा और न ही रात तक घर लौटा। परिजनों ने चिंता जताते हुए ससुराल में संपर्क किया, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें :- Animal cruelty : बंदर की निर्मम हत्या, शरीर में मिली एयर गन की गोलियां, वन्य प्रेमियों में आक्रोश, किसने ली मासूम जान? जांच में जुटा वन विभाग…

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक की लाश देखी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त अशोक निषाद के रूप में की। मृतक के चेहरे और शरीर पर कीचड़ लगा था और उसके पास महुआ शराब के पैकेट भी मिले।

यह भी पढ़ें :- Gambling raid : खेत में लग रहे थे किस्मत के दांव, प्रॉपर्टी डीलर समेत 17 गिरफ्तार, 1.13 लाख नकद और ताश की गड्डी जब्त…

परिजनों का कहना है कि अशोक अक्सर शराब के नशे में रहता था, लेकिन उसकी इस तरह मौत सामान्य नहीं लग रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की गहराई से जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

यह भी पढ़ें :- 2017 Kabirdham murder mystery : जिसे माना था भरोसेमंद, वही बना हत्यारा – कबीरधाम केस में सनसनीखेज खुलासा…

बिल्हा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर नशे में रहता था। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के आखिरी संपर्कों और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts