Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती: सपनों की दौड़ में जिंदगी की हार, वन...

छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती: सपनों की दौड़ में जिंदगी की हार, वन रक्षक भर्ती में अभ्यर्थी की मौत, भर्ती प्रक्रिया और व्यवस्थाओं पर खड़े हुए कई सवाल…

छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती: फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ते हुए अभ्यर्थी की मौत/

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में वन रक्षक भर्ती के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी (22) की फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक मौत हो गई। सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई 200 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेते हुए महेंद्र अचानक गिर पड़ा। करीब 50 मीटर दौड़ने के बाद वह बेहोश हो गया।

अभ्यर्थी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांकेर थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि इस घटना के संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृत्यु के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

भर्ती प्रक्रिया में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

कांकेर के जंगलवार कॉलेज में वन रक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट चल रहे हैं, जिसमें लगभग 25,000 से अधिक उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। यह प्रक्रिया अगले 10 दिनों तक जारी रहेगी।

इस घटना ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारी और अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभ्यर्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts