Friday, June 27, 2025
Homeअन्य खबरेCabinet Meeting June 30 : 30 जून को कैबिनेट की बैठक लेंगे...

Cabinet Meeting June 30 : 30 जून को कैबिनेट की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की विदाई और नए नाम की उलझन, किसे मिलेगी मुख्य सचिव की कमान..?

Cabinet Meeting June 30 : 30 जून को कैबिनेट की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री साय,

Cabinet Meeting June 30 : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक गलियारों में बड़ा बदलाव दस्तक दे चुका है। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को अपने पद से विदाई लेने जा रहे हैं। इसी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में न सिर्फ अहम नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होगी, बल्कि अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई भी दी जाएगी। (Cabinet Meeting June 30)

यह भी पढ़ें :- Minor girl murdered : 10वीं की नाबालिग छात्रा की खेत में मिली खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका, कल दोपहर से थी गायब, आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस…

Cabinet Meeting June 30 : अंजनेय यूनिवर्सिटी

यह घटनाक्रम कुछ-कुछ 2014 की उस विदाई की याद दिलाता है, जब तत्कालीन मुख्य सचिव सुनील कुमार को रमन सरकार ने कैबिनेट बैठक के जरिए विदा किया था। उस समय भी बैठक के बाद मुख्य सचिव अपने कक्ष से विदा लेकर मंत्रालय से बाहर निकल गए थे। अब सवाल उठता है कि अमिताभ जैन के बाद राज्य की नौकरशाही की कमान किसके हाथ में होगी? नाम कई हैं, लेकिन फैसला अभी धुंध में है। (Cabinet Meeting June 30)

यह भी पढ़ें :- Rath Yatra Raipur 2025 : राज्यपाल रमेन डेका के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, सोने की झाड़ू से की गई सफाई, रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…

सूत्रों की मानें तो सबसे वरिष्ठ अधिकारी रेणु पिल्ले इस दौड़ में सबसे ऊपर हैं, लेकिन उन्हें नियमों से समझौता न करने वाली अफसर के रूप में देखा जाता है – जिससे उनकी दावेदारी पर संशय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :- Kidnapping Threat : पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को फोन पर मिली धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी, सहकारिता अफसर की बेटी को उठाने की धमकी, FIR दर्ज…

दूसरी ओर सुब्रत साहू, ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ सक्रिय रूप से रेस में बताए जा रहे हैं। जबकि अमित अग्रवाल, निधि छिब्बर और विकासशील इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और उनके छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना कम जताई जा रही है। ब्यूरोक्रेसी के गलियारों में चर्चाएं गरम हैं कि राज्य सरकार किसी नाम को लेकर मन बना चुकी है, लेकिन दिल्ली की मंजूरी और संतुलन साधने की कवायद में आधिकारिक ऐलान अभी टलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें :- Bharatmala Project : ढेंका में भारतमाला परियोजना के मुआवजा वितरण में बड़ा घोटाला उजागर, पूर्व तहसीलदार और पटवारी पर FIR…

मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए मुख्य सचिव विवाद ने भी छत्तीसगढ़ सरकार को सतर्क कर दिया है। वहां मुख्यमंत्री के पसंदीदा अफसर के बजाय केंद्र सरकार ने सीधे दखल देते हुए नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था।

ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। नई नियुक्ति को लेकर पर्दा जल्द उठ सकता है, लेकिन कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का अगला मुख्य सचिव – यह सवाल फिलहाल जवाब मांग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

Cabinet Meeting June 30 : 30 जून को कैबिनेट की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री साय, Cabinet Meeting June 30 : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक गलियारों में बड़ा बदलाव दस्तक दे चुका है। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को अपने पद से विदाई लेने जा रहे हैं। इसी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में न सिर्फ अहम नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होगी, बल्कि अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई भी दी जाएगी। (Cabinet Meeting June 30) यह भी पढ़ें :- Minor girl murdered : 10वीं की नाबालिग छात्रा की खेत में मिली खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका, कल दोपहर से थी गायब, आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस… Cabinet Meeting June 30 : अंजनेय यूनिवर्सिटी यह घटनाक्रम कुछ-कुछ 2014 की उस विदाई की याद दिलाता है, जब तत्कालीन मुख्य सचिव सुनील कुमार को रमन सरकार ने कैबिनेट बैठक के जरिए विदा किया था। उस समय भी बैठक के बाद मुख्य सचिव अपने कक्ष से विदा लेकर मंत्रालय से बाहर निकल गए थे। अब सवाल उठता है कि अमिताभ जैन के बाद राज्य की नौकरशाही की कमान किसके हाथ में होगी? नाम कई हैं, लेकिन फैसला अभी धुंध में है। (Cabinet Meeting June 30) यह भी पढ़ें :- Rath Yatra Raipur 2025 : राज्यपाल रमेन डेका के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, सोने की झाड़ू से की गई सफाई, रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब… सूत्रों की मानें तो सबसे वरिष्ठ अधिकारी रेणु पिल्ले इस दौड़ में सबसे ऊपर हैं, लेकिन उन्हें नियमों से समझौता न करने वाली अफसर के रूप में देखा जाता है – जिससे उनकी दावेदारी पर संशय बना हुआ है। यह भी पढ़ें :- Kidnapping Threat : पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को फोन पर मिली धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी, सहकारिता अफसर की बेटी को उठाने की धमकी, FIR दर्ज… दूसरी ओर सुब्रत साहू, ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ सक्रिय रूप से रेस में बताए जा रहे हैं। जबकि अमित अग्रवाल, निधि छिब्बर और विकासशील इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और उनके छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना कम जताई जा रही है। ब्यूरोक्रेसी के गलियारों में चर्चाएं गरम हैं कि राज्य सरकार किसी नाम को लेकर मन बना चुकी है, लेकिन दिल्ली की मंजूरी और संतुलन साधने की कवायद में आधिकारिक ऐलान अभी टलता दिख रहा है। यह भी पढ़ें :- Bharatmala Project : ढेंका में भारतमाला परियोजना के मुआवजा वितरण में बड़ा घोटाला उजागर, पूर्व तहसीलदार और पटवारी पर FIR… मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए मुख्य सचिव विवाद ने भी छत्तीसगढ़ सरकार को सतर्क कर दिया है। वहां मुख्यमंत्री के पसंदीदा अफसर के बजाय केंद्र सरकार ने सीधे दखल देते हुए नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। नई नियुक्ति को लेकर पर्दा जल्द उठ सकता है, लेकिन कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का अगला मुख्य सचिव – यह सवाल फिलहाल जवाब मांग रहा है।