Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेफ़िल्म अभिनेत्री भाग्य श्री और मनारा चोपड़ा के साथ शहरवासी करेंगे शिरकत...भाटिया...

फ़िल्म अभिनेत्री भाग्य श्री और मनारा चोपड़ा के साथ शहरवासी करेंगे शिरकत…भाटिया फ्यूल्स के तत्वाधान में बिलासपुर शहर में भव्य डांडिया “रास डांडिया” का आयोजन…

 

बिलासपुर। भाटिया फ्यूल्स के द्वारा नवरात्रि पर हर साल की तरह इस बार भी फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मेगा रास डांडिया इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इस बार मेगा रास डांडिया में मैंने प्यार किया फिल्म फेम की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री एवं टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा भी शहर वासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी। भाग्यश्री व मनारा पहली बार रास डांडिया में शामिल होने बिलासपुर आ रही है। भाटिया फ्यूल्स के मेगा रास डांडिया का शहर के लोगों को हर साल इंतजार रहता है और प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर्व पर प्रदेश के सबसे बड़े इवेंट मेगा रास डांडिया में देश के प्रख्यात टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेत्री कलाकार फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में शिरकत करते हैं।

नवरात्रि पर्व में 6-7 एवं 8 अक्टूबर को फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में शहर के युवा युवतियों एवं परिवार के सदस्य रास डांडिया में शामिल हों सकेंगे तथा बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नवरात्रि पर्व में तीन दिनों तक रास डांडिया कर सकेंगे। भाटिया पयूल्स रास डांडिया में इस बार नवरात्रि पर्व में सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया देश की मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री बिलासपुर आ रहीं हैं। फिल्म कलाकार भाग्यश्री के अलावा, फिल्म अभिनेत्री एवं बिग बॉस की रनर अप एवं टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा नवरात्रि पर्व में इस बार फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में शहर वासियों के साथ एक पारिवारिक माहौल में रास डांडिया करेंगी। यह दोनों कलाकार पहली बार शहर आ रहे हैं।

 

हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि पर्व में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा इवेंट रास डांडिया में शहर वासियों के साथ एक पारिवारिक माहौल में सब मिलकर शहर वासियों के साथ गरबा कर सकेंगे। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में नवरात्रि पर्व में रास डांडिया की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। यहां पर विशाल पंडाल एवं मंच बनाया जा रहा है। आकर्षक विद्युत सजावट भी की जाएगी। नवरात्रि के पहले ही रास डांडिया में शामिल होने युवाओं महिलाओं तथा परिवार के सदस्यों को यहां प्रदेश एवं देश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर के द्वारा डांडिया का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पिछले 7 साल से आयोजित होने वाले रास डांडिया में देश के जाने-माने टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेत्रियां, मशहूर सिंगर शामिल होते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

  बिलासपुर। भाटिया फ्यूल्स के द्वारा नवरात्रि पर हर साल की तरह इस बार भी फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मेगा रास डांडिया इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इस बार मेगा रास डांडिया में मैंने प्यार किया फिल्म फेम की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री एवं टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा भी शहर वासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी। भाग्यश्री व मनारा पहली बार रास डांडिया में शामिल होने बिलासपुर आ रही है। भाटिया फ्यूल्स के मेगा रास डांडिया का शहर के लोगों को हर साल इंतजार रहता है और प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर्व पर प्रदेश के सबसे बड़े इवेंट मेगा रास डांडिया में देश के प्रख्यात टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेत्री कलाकार फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में शिरकत करते हैं। नवरात्रि पर्व में 6-7 एवं 8 अक्टूबर को फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में शहर के युवा युवतियों एवं परिवार के सदस्य रास डांडिया में शामिल हों सकेंगे तथा बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नवरात्रि पर्व में तीन दिनों तक रास डांडिया कर सकेंगे। भाटिया पयूल्स रास डांडिया में इस बार नवरात्रि पर्व में सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया देश की मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री बिलासपुर आ रहीं हैं। फिल्म कलाकार भाग्यश्री के अलावा, फिल्म अभिनेत्री एवं बिग बॉस की रनर अप एवं टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा नवरात्रि पर्व में इस बार फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में शहर वासियों के साथ एक पारिवारिक माहौल में रास डांडिया करेंगी। यह दोनों कलाकार पहली बार शहर आ रहे हैं।   हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि पर्व में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा इवेंट रास डांडिया में शहर वासियों के साथ एक पारिवारिक माहौल में सब मिलकर शहर वासियों के साथ गरबा कर सकेंगे। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में नवरात्रि पर्व में रास डांडिया की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। यहां पर विशाल पंडाल एवं मंच बनाया जा रहा है। आकर्षक विद्युत सजावट भी की जाएगी। नवरात्रि के पहले ही रास डांडिया में शामिल होने युवाओं महिलाओं तथा परिवार के सदस्यों को यहां प्रदेश एवं देश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर के द्वारा डांडिया का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पिछले 7 साल से आयोजित होने वाले रास डांडिया में देश के जाने-माने टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेत्रियां, मशहूर सिंगर शामिल होते रहे हैं।