Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेदिल्ली दौरे से लौटे CM साय, कहा – 'मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इंतजार...

दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, कहा – ‘मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इंतजार खत्म होगा! साथ ही निगम-मंडलों नियुक्तियां पर भी कही ये बात…

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल नियुक्तियों पर कहा – जल्द होगी प्रक्रिया पूरी/

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से चर्चाओं में रहे मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा और निगम-मंडल में भी नियुक्तियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से की मुलाकात

दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की जानकारी दी, जिसे उन्होंने सुशासन और विकास की जीत बताया। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई और छत्तीसगढ़ के विकास की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

निवेश और शहरी विकास पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की, जिसमें नगरीय क्षेत्रों के विकास और छत्तीसगढ़ में 3 लाख करोड़ के निवेश पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में थर्मल, हाइडल और कोल्ड स्टोरेज जैसे परियोजनाओं पर भी बातचीत की गई।

कांग्रेस पर तंज – ‘जो हश्र होना था, हो गया’

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दौरे और कांग्रेस की बैठक पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी मुलाकात सचिन पायलट से हुई, लेकिन कांग्रेस का जो हाल होना था, वह हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts