Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधशराबखोरों पर भड़के कलेक्टर, आबकारी अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए कार्रवाई...

शराबखोरों पर भड़के कलेक्टर, आबकारी अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए कार्रवाई के निर्देश….

बिलासपुर। जिला अस्पताल में बैठक के बाद कलेक्टर अवनीश शरण औचक पुराना बस स्टैंड की तरफ निरीक्षण करने निकल पड़े। बस स्टैंड परिसर में घूम ही रहे थे। निरक्षण के दौरान अचानक उनकी नजर शराब भट्टी पर पड़ गई। जहां शराबखोरों का जमावड़ा लगा हुआ था।

यहां शराब भट्टी के पास खुले में बैठकर शराबखोरी कर रहे शराबियों का अपने मोबाइल से उन्होंने फोटोग्राफी कर आबकारी विभाग को फोन लगाया और उन्हें जमकर फटकार लगाई। कहा यहां शराबी काउंटर के पास ही शराबखोरी कर रहे है।

इन शराबियों को शराब दुकान के काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए शराब भट्टी के कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के साथ खुले में शराबखोरी करने वालों पर भी कारवाई करने निर्देश दिया। इस दौरान शराबखोरी कर रहे शराबी कलेक्टर को देखकर इधर उधर भागते नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts