
रायपुर। राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में प्रशासनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभागीय अधिकारियों को लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति का लाभ देते हुए सरकार ने राज्य कर अधिकारियों को राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया है।

इसके साथ ही राज्य कर निरीक्षकों को भी पदोन्नत कर राज्य कर अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले से जीएसटी विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

सरकार के इस निर्णय से न सिर्फ अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि कर प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। पदोन्नति आदेश जारी होते ही विभागीय स्तर पर नई जिम्मेदारियों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

