Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधप्रिंसिपल से शिकायत करना पड़ा महंगा, युवकों ने छात्र को घेरा, बेल्ट-डंडे...

प्रिंसिपल से शिकायत करना पड़ा महंगा, युवकों ने छात्र को घेरा, बेल्ट-डंडे से पीटा, पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक छात्र को प्रिंसिपल से शिकायत करना भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने उसे बेल्ट, डंडा और हाथ–मुक्कों से बेरहमी से पीट दिया। मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मोपका रामकृष्ण नगर निवासी आशीष कुमार टंडन (कक्षा 10वीं, लोयेला स्कूल) ने कुछ दिन पहले अपने क्लासमेट आर्यन टंडन की शिकायत प्रिंसिपल से की थी। आशीष ने बताया था कि आर्यन उसकी किताबें और बैग गिराता है और लंच टाइम में गाली-गलौज कर परेशान करता है। शिकायत के बाद प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों को बुलाकर समझाइश भी दी थी।

घटना 25 नवंबर की शाम 7 बजे की है। आशीष अपने दोस्तों शुभ शर्मा, आदि वर्मा और सौर्य कुरेलिया के साथ गुलाबनगर हनुमान मंदिर पास स्थित ग्राउंड में घूम रहा था। तभी आर्यन टंडन अपने साथियों—विकास यादव, सत्य प्रकाश शास्त्री और जुनैद अली—के साथ पहुंचा। उन्होंने आशीष को शिकायत करने पर अपशब्द कहे और फिर बेल्ट, डंडे और मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी।

पीड़ित की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने सभी हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296(3)(5) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts