Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकांग्रेस नेता प्रमोद नायक साइबर ठगी का शिकार, फर्जी ई-चालान लिंक से...

कांग्रेस नेता प्रमोद नायक साइबर ठगी का शिकार, फर्जी ई-चालान लिंक से मोबाइल हुआ हैक…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ई-चालान ठगी का मामला सामने आया है। इस बार साइबर अपराधियों ने कांग्रेस नेता प्रमोद नायक को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि नायक के मोबाइल पर फर्जी आरटीओ ऑफिस के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जिसमें उन्हें जोड़ा गया था। ग्रुप में भेजे गए एक लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल पूरी तरह हैक हो गया।

इसके बाद उनके मोबाइल से उनके सभी संपर्कों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में फर्जी ई-चालान लिंक भेजे जाने लगे। हैकर्स ने नायक के नाम से ही आरटीओ ऑफिस के नाम पर चालान संदेश फैलाने शुरू कर दिए। इससे न केवल उनका डेटा खतरे में पड़ा, बल्कि अन्य लोगों के मोबाइल और बैंक अकाउंट भी जोखिम में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता प्रमोद नायक ने तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया –

“कल रात मेरे मोबाइल पर आरटीओ ऑफिस के नाम से एक ग्रुप बना था। मैंने सोचा कि यह चालान संबंधी होगा, इसलिए खोला। उसे खोलते ही अपने आप डाउनलोड हो गया। सुबह से मेरे सभी ग्रुप्स में वही लिंक भेजे जा रहे हैं। यह निश्चित रूप से साइबर फ्रॉड है।”

साइबर टीम ने फिलहाल फर्जी ग्रुप्स को डिलीट करना शुरू कर दिया है और जांच जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के साथ पैसों की ठगी की सूचना नहीं मिली है।

 परिवहन विभाग की चेतावनी

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ई-चालान का भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट
🔗 https://echallan.parivahan.gov.in
के माध्यम से ही करें। विभाग ने कहा है कि नकली लिंक या APK फाइल डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि इनसे मोबाइल और बैंक डिटेल्स चोरी हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts